एएसपी सिद्धार्थनगर ने परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश शांति व निष्पक्षता से परीक्षा सम्पन्न कराने का आह्वान

सिद्धार्थनगर 10 अक्टूबर 2025 :

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को सकुशल निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में ब्रीफिंग गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी की अध्यक्षता प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने की। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एएसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आस पास सतर्क निगरानी संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर मोबाइल प्रतिबंध और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष निरीक्षक उपनिरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के अंत में एएसपी ने कहा कि सिद्धार्थनगर पुलिस की प्रतिबद्धता है कि हर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो।

📍— रिपोर्ट : Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *