त्योहारों से पहले खुनुवां बार्डर पर पुलिस एसएसबी की संयुक्त चेकिंग क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने किया निरीक्षण सिद्धार्थनगर 9 अक्टूबर 2025।

सिद्धार्थनगर 9 अक्टूबर 2025:

आगामी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व को देखते हुए जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में है।

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने खुनुवा बार्डर पर एसएसबी एवं थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा जांच अभियान चलाया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र शोहरतगढ़ के साथ सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एसएसबी अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि न हो।चेकिंग अभियान के दौरान थाना शोहरतगढ़ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं एसएसबी जवान मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने सभी को सख्त चौकसी बरतने और जनता के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।

📍— रिपोर्ट : Live 24 India News, सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *