त्योहारों के मद्देनज़र एसपी सिद्धार्थनगर ने भारत नेपाल सीमा का किया निरीक्षण एसएसबी संग की बैठक

सिद्धार्थनगर 9 अक्टूबर 2025 :

आगामी दीपावली और गोवर्धन पूजा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा आज थाना मोहाना क्षेत्र के ककरहवां एसएसबी कैम्प पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने एसएसबी अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा की समीक्षा की तथा दोनों देशों के बीच भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण एवं पैदल गश्त भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डॉ. महाजन ने नेपाल प्रहरी से भी संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बढ़ाने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के सभी इंतज़ाम चाक चौबंद रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय पुलिस व एसएसबी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

📍 रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

One thought on “त्योहारों के मद्देनज़र एसपी सिद्धार्थनगर ने भारत नेपाल सीमा का किया निरीक्षण एसएसबी संग की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *