मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शारदा इंटर कॉलेज में बेटियों को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर 9 अक्टूबर 2025:

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध से बचाव विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम शारदा इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में आयोजित हुआ जिसमें प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राज कुमार यादव मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी और कंचन लता सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के विभिन्न उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

टीम ने छात्राओं को शक्ति दीदी पहल के अंतर्गत बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में वे तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें

1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस 1098 चाइल्ड केयर 108 एम्बुलेंस 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन।

मिशन शक्ति टीम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना और आत्मविश्वास बढ़ाना भी है।

📍 रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरि संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर :

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *