सिद्धार्थनगर 9 अक्टूबर 2025:
जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। आईजी आरएस पोर्टल पर सितंबर 2025 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर ने यह सम्मान हासिल किया।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में संभव हो सकी। जिले के सभी थाना प्रभारीयों को यह निर्देश दिए गए थे कि थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का गुण दोष के आधार पर निष्पक्ष और नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
गौरतलब है कि शासन की व्यवस्था के अनुसार जनता द्वारा अपनी शिकायतें आईजी आरएस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाती हैं जिनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना अनिवार्य होता है।
जनपद के जिन 15 थानों ने इस उपलब्धि में प्रमुख भूमिका निभाई उनमें शामिल हैं
शोहरतगढ़ इटवा बांसी खेसरहा जोगिया उदयपुर डुमरियागंज कपिलवस्तु महिला थाना गोल्हौरा पथरा बाजार शिवनगर डिडई लोटन मोहना सिद्धार्थनगर व उसका बाजार।
इन सभी थानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप जनपद सिद्धार्थनगर ने सितंबर माह की प्रदेश स्तरीय पुलिस रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
📍— रिपोर्ट : Live 24 India News सिद्धार्थनगर
