मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सीओ शोहरतगढ़ ने चलाया महिला जागरूकता अभियान छात्राओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 6 अक्टूबर 2025:

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सीओ शोहरतगढ़ ने चलाया महिला जागरूकता अभियान छात्राओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ सर्किल में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष चौपाल का आयोजन किया गया।

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश के नेतृत्व में थाना ढेबरुआ की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली में पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित करते हुए छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया जिनमें

📞 1090 वूमेन पावर लाइन

📞 181 महिला हेल्पलाइन

📞 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

📞 112 पुलिस आपातकालीन सेवा

📞 1098 चाइल्ड केयर लाइन

📞 108 एम्बुलेंस

📞 101 अग्निशमन

📞 14567 एल्डर हेल्पलाइन

📞 और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन) शामिल रहे।

अभियान के दौरान शक्ति दीदी पहल के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद कुंज बिहारी तिवारी कांस्टेबल हिमांशु सिंह एवं महिला कांस्टेबल कंचन लता सिंह सहित नरायन लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *