सिद्धार्थनगर शोहरतगढ 03 अक्टूबर 2025
शुक्रवार की जुमे की नमाज़ सकुशल सम्पन्न जनपदीय पुलिस रही मुस्तैद
सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन के निर्देशन में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सभी सर्किल व थानाक्षेत्रों में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा।
थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र में भी पुलिस बल ने सक्रियता दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय धर्मगुरुओं से संवाद कर शान्ति पूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने नमाज़ अदा करने आए लोगों से कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर बिना प्रमाणिकता के किसी भी खबर या पोस्ट को शेयर करने से बचें।
इसके साथ ही जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की सख्त निगरानी की जा रही है, ताकि जिले में शान्ति और भाईचारा कायम रहे।
