सिद्धार्थनगर थाना खेसरहा मिशन शक्ति टीम ने 3 घंटे में गुमशुदा बच्चा बरामद कर परिजनों को सौंपा

सिद्धार्थनगर 1 अक्टूबर 2025:

थाना खेसरहा की मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा बच्चे को मात्र तीन घंटे में खोज निकालकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।

मामला ग्राम देवरी थाना खेसरहा का है, जहां निवासी जुनैद अहमद ने मिशन शक्ति केंद्र पर सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र शोएब खान बीती रात से घर से लापता है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम सक्रिय हो गई। टीम ने लगातार प्रयास कर तीन घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर पिता जुनैद अहमद को सौंप दिया।

इस त्वरित कार्यवाही पर परिजनों ने मिशन शक्ति टीम की सराहना की।

बरामदगी करने वाली टीम:

उ नि जियउल्लाह खान

उ नि चन्द्रिका मौर्या

मुख्य आरक्षी जालंधर प्रसाद थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *