मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा अर्चिता श्रीवास्तव बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर 29 सितम्बर 2025 :

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा अर्चिता श्रीवास्तव बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना भवानीगंज पर विमला इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी अर्चिता श्रीवास्तव को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।

यह आयोजन पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान छात्रा ने थाने पर आने वाली आम जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाने के अभिलेखों और विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी भी ली।

पुलिस के साथ कार्य करने का अवसर पाकर छात्रा अर्चिता श्रीवास्तव ने उत्साह व्यक्त किया और सिद्धार्थनगर पुलिस को धन्यवाद दिया।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *