मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर 29 सितंबर 2025 :

नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत आज थाना खेसरहा में सनराईज पब्लिक स्कूल बेलवा लगुनही की कक्षा 8 की छात्रा रिषिका सिंह को एक दिन का थानाध्यक्ष खेसरहा बनाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिदेशक लखनऊ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में किया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने भी इस दौरान छात्रा का मार्गदर्शन किया।

रिषिका सिंह ने थाने पर आने वाले आम जनता की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक आदेश दिए। साथ ही थाने के अभिलेखों की जानकारी भी प्राप्त की।

छात्रा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस के साथ काम करके उन्हें आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का अनुभव मिला। उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में जागरूकता और विश्वास बढ़ाने में मददगार हैं।

यह अभियान बालिकाओं को समाज में अपनी भूमिका समझाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।                                    अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर  Live 24 India News सिद्धार्थनगर :

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *