सिद्धार्थ नगर
आज थाना डुमरियागंज में पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहरीर देते हुए मांग की कि महाराष्ट्र के मालेगांव की एक सभा में मौलाना द्वारा गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जान से मारने की दी गई धमकी पर कठोर कार्रवाई की जाए।
पूर्व विधायक ने कहा कि यह केवल मुख्यमंत्री जी पर हमला नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था सम्मान और सांस्कृतिक पहचान पर भी सीधा आघात है। हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ खड़ा है लेकिन किसी भी प्रकार की धमकी या हिंसा को स्वीकार नहीं करेगा।
