जिले में जुमे की नमाज़ सकुशल सम्पन्न शोहरतगढ़ में एसडीएम ने किया फ्लैग मार्च

सिद्धार्थनगर 26 सितम्बर 2025 :

जिलेभर में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने अपने अपने सर्किल थानाक्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं से संवाद कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। इसके अलावा जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा असामाजिक तत्वों की सतत निगरानी की जा रही है।

 

इसी क्रम में शोहरतगढ़ कस्बे में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र और इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने पुलिस बूथ से प्रेम गली सब्ज़ी मंडी भारत माता चौक जामा मस्जिद मार्ग गोलघर और राम जानकी मंदिर मार्ग सहित जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया और दशहरा एवं दुर्गा पूजा पर्व के दौरान सुरक्षा व भीड़-भाड़ प्रबंधन के निर्देश दिए।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन को बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी विवादित स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।                                                                                                      अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *