सिद्धार्थनगर 26 सितम्बर 2025 :
नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा व जुमें की नमाज को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. व पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सिद्धार्थनगर कस्बे में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने आमजनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एएसपी क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर यातायात प्रभारी महिला थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे व सौहार्द की परंपरा को बनाए रखें। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
