सिद्धार्थनगर 25 सितम्बर 2025 :
महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड सिद्धार्थनगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ साथ मा. सांसद विधायक सदर और विधायक बांसी भी मौजूद रहे।
महिला सुरक्षा के लिए ठोस पहल
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति और सशक्त नारी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।
जनपद के सभी थानों में विशेष महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं जहां महिला पुलिसकर्मी संवेदनशीलता से शिकायतें सुनती हैं और त्वरित समाधान कराती हैं।
एंटी-रोमियो स्क्वाड लगातार स्कूलों कॉलेजों बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर रहा है ताकि छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं को रोका जा सके।
जागरूकता और कानूनी जानकारी
पुलिस टीमें नियमित रूप से स्कूलों कॉलेजों और आवासीय क्षेत्रों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों 112 1090 181 की जानकारी दे रही हैं। साथ ही आत्मरक्षा के उपाय भी सिखाए जा रहे हैं।
त्वरित न्याय और लंबित मामलों का निस्तारण
महिला संबंधित अपराधों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
