सिद्धार्थनगर दुर्गा पूजा व नवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी इटवा की पीस कमेटी मीटिंग

दिनांक 23 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर :

त्योहार नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी इटवा सुबेन्दु सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी इटवा के साथ थाना मिश्रौलिया पर ग्राम गौरडीह के संभ्रांत व्यक्तियों एवं दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। बैठक में ग्राम गौरडीह के हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु मौलवी तथा दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों द्वारा अपील की गई कि आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह या समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों को न फैलाने और न ही दुष्प्रचारित करने की सख्त हिदायत दी गई।

क्षेत्राधिकारी इटवा ने कहा कि प्रशासन व पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है।                                                अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *