बढ़नी सिद्धार्थनगर : महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ सरस्वती शिशु मंदिर बढ़नी में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय अग्रहरी ने की जबकि संचालन आशीष अग्रहरी जी द्वारा किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करके महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और समाज के उत्थान के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में त्रियुगी अग्रहरी जी संतराम अग्रहरी जी विष्णु अग्रहरि जी गणेश अग्रहरी जी रवि अग्रहरी जी सुभाष अग्रहरी जी मिथुन अग्रहरी जी विजय अग्रहरी जी सत्यप्रकाश अग्रहरी जी संजय मित्तल जी रिंकू अग्रहरि जी सहित अग्रहरी परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा एवं समृद्धि बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
