सिद्धार्थनगर 22 सितम्बर 2025 :
सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना बांसी पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं बालिकाओं और छात्राओं को एंटी रोमियो अभियान साइबर अपराध सुरक्षा नारी सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी और प्रभारी निरीक्षक बांसी के नेतृत्व में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इनमें प्रमुख हैं ।
1090 वुमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्प लाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन
108 एम्बुलेंस सेवा
101 अग्निशमन सेवा
14567 एल्डर हेल्प लाइन
1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन
अधिकारीयों ने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की कि वे इन सेवाओं का प्रयोग कर न केवल खुद सुरक्षित रहें बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी योगदान दें।
➡️ पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को मजबूत करना है। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
