सिद्धार्थनगर छितौनी मारपीट में मृत्यु के तीन आरोपी गिरफ्तार बांस की लाठी बरामद

सिद्धार्थनगर : थाना खेसरहा पुलिस ने थानाक्षेत्र के ग्राम छितौनी में हुई मारपीट की घटना में संलिप्त तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में घायल व्यक्ति इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल होकर मृत्यु को प्राप्त हुआ था।

पुलिस ने आरोपी अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी भी बरामद की है।

क्षेत्राधिकारी बांसी ने मीडिया से बातचीत में बताया थाना खेसरहा पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते हम तीनों अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने में सफल रहे। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज गति से की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी ने जनता से अपील की कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और न्याय सुनिश्चित हो। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित संदिग्धों की पहचान कर रही है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *