सिद्धार्थनगर 21 सितंबर 2025 : अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने आज रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण जागरुकता रैली को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।
मिशन शक्ति 5.0 उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण के लिए आयोजित किया गया अभियान है। यह अभियान मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत 22 सितंबर 2025 से पूरे राज्य में शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा। अभियान का लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है जहां वे आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर जिला पुलिस की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली में भाग लिया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर IPS विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति 5.0 की प्रमुख विशेषताएं :
प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं जो महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त करने में मदद करेंगे।
हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारी तैनात हैं जो महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगी।
स्कूल और कॉलेजों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी और मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाकर सुरक्षा और निगरानी मजबूत की जाएगी।
महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी।
महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 181 और 112 के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।
इस रैली के माध्यम से पुलिस विभाग ने महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और समाज में समान अवसर और सुरक्षित माहौल बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का संदेश दिया। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
