सिद्धार्थनगर पुलिस का मानवीय चेहरा खोया बैग लौटाकर महिला का जीता दिल

सिद्धार्थनगर 20 सितम्बर 2025 :

जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और संवेदनशीलता से जनता का दिल जीत लिया है। प्रधान लिपिक शाखा में तैनात आरक्षी अमरजीत यादव को खजूरिया मार्ग पर एक बैग मिला जिसमें मंगलसूत्र और गाड़ी खरीदने की रसीद मौजूद थी।

आरक्षी द्वारा तत्परता दिखाते हुए रसीद में दर्ज नंबर से दुकानदार से संपर्क साधा गया। इसके बाद पुलिस लाइन क्षेत्राधिकारी सुजीत राय के माध्यम से संबंधित महिला को सूचना दी गई और नियमानुसार बैग उसके सुपुर्द कर दिया गया।

खोया हुआ बैग पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने सिद्धार्थनगर पुलिस का हृदय से आभार जताया।

इस घटना ने एक बार फिर सिद्धार्थनगर पुलिस के मानवीय और संवेदनशील चेहरे को सामने लाकर आमजन के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अर्जुन अग्रहरि जिला रिपोर्टर लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *