20 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर :
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश पर जनपद सिद्धार्थनगर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस बल द्वारा 19/20 सितम्बर की रात अलग-अलग थानों से कुल 08 वांछित अभियुक्त और 29 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
इस अभियान में विभिन्न गंभीर धाराओं जैसे – धारा 382, 411 413 323, 325 504 506 भादवि 304 ए 498 ए 427 भादवि आबकारी अधिनियम एमवी एक्ट व डीपी एक्ट सहित कई प्रकरणों में वांछित वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अखिलेश्वर चौबे 766/93 राधेश्याम 671/1 आशीष कसौधन 17811/2023 अब्बास व शराफत 592/15 अखिलेश मिश्रा 801/21 रहमतुल्लाह व गद्दी लाल 1556/08 रामकेश साधू व रामचन्द्र 198/23 विजय यादव व पवन 230/21 किशोर 33398/25 ध्रुप प्रसाद 1139/13 शिवशंकर 2191/16 नाजिर खां परिवार सहित कई अन्य अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
