दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व पर सुरक्षा के लिए पुलिस की पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर 18 सितम्बर :

आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा और दशहरा के साथ-साथ नेपाल राष्ट्र में चल रहे आंदोलन एवं हिंसा की घटनाओं को देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित हॉट स्पॉट और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में जनपद के क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों ने स्वयं गश्त में हिस्सा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रशासन का कहना है कि त्यौहारों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हर नागरिक को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *