दुर्गा पूजा दशहरा से पूर्व पीस कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण त्यौहार की अपील

सिद्धार्थनगर

आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए थानाक्षेत्र ढेबरुआ में पीस कमेटी की विशेष गोष्ठी आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश के साथ उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र शोहरतगढ़ सहित थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण बैठक थाना ढेबरुआ के पुलिस चौकी बढनी क्षेत्रांतर्गत सम्पन्न हुई।

ग्राम प्रधान धर्मगुरु मौलवी डीजे धारक संभ्रांत व्यक्तियों सहित सभी महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हुए।

बैठक में त्यौहार को शान्ति पूर्ण व सौहार्द पूर्ण रूप से मनाए जाने हेतु सभी को शासन व उच्च अधिकारीगण द्वारा जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

विशेष रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने को मुख्य विषय बनाकर व्यापक चर्चा की गई।

सभी कमेटी अध्यक्ष व सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी लेने हेतु प्रतिबद्ध हुए। 🙏

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *