सिद्धार्थनगर में चोरी व ड्रोन अफवाहों की रोकथाम हेतु पुलिस ने चलाया विशेष रात्रिगश्त अभियान

सिद्धार्थनगर 16 सितम्बर Live 24 India News:
सिद्धार्थनगर जिले में चोरी की घटनाओं और ड्रोन संबंधी अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र ग्राम महादेवा लाला में विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान में पर्याप्त पुलिस बल के साथ गांव-गांव भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया। ग्रामीणों को चोरी की घटनाओं से सतर्क रहने और ड्रोन अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत स्थानीय थाना अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचित किया जाना चाहिए।

पुलिस ने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने तथा अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने की भी अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि अफवाहों के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति से मारपीट करना गंभीर अपराध है जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने जनसामान्य को विश्वास दिलाया कि कानून व्यवस्था शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के संबंध में सूचना तत्काल साझा करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा हमारा उद्देश्य अपराध रोकना और आमजन को सुरक्षित बनाना है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस के साथ सहयोग करें।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *