नेपाल में हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस ने सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी अभियान चलाया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष चिल्हिया के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त और चेकिंग की गई। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में एसएसबी के अधिकारियों के साथ आवश्यक वार्ता भी की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के आदेश के अनुसार यह कदम नेपाल में हो रही हिंसा के दृष्टिगत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सीमा क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया।
संबंधित थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा और नागरिकों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया है।
