शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :थाना शोहरतगढ़ के नवागत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित आरोपी फोटो उर्फ असलम पुत्र कसाब निवासी नकथर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
🔍 गिरफ्तारी के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर मु•अ•सं• 139/2025 धारा-103(1) बीएनएस में कार्यवाही दर्ज थी। बरामद चाकू के आधार पर धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना । कुछ दिन पहले शोहरतगढ़ के निकट नकथर गांव में एक दर्दनाक वारदात हुई थी जिसमें 24 वर्षीय युवक जहीर उर्फ सोनू पुत्र इदरीश निवासी कोड़रा टोला इस्लाम नगर सिद्धार्थनगर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक जहीर हाल ही में मुंबई से अपने घर लौटा था और अपनी बहन सुबिना के घर नकथर आया हुआ था। उसी दौरान वह आरोपी फोटो पुत्र कसाब के घर पर रुका था। आपसी विवाद के कारण फोटो ने जहीर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी उ•नि• विजय प्रताप यादव का• धर्मनाथ यादव का• दिनेश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। इस प्रभावशाली कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
