सिद्धार्थनगर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन संचालकों की बैठक

सिद्धार्थनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा संचालकों/स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ड्रोन कैमरे के उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संचालकों को सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ान के समय नियमानुसार अनुमति लेने, प्रतिबंधित क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग न करने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन तकनीक का सही उपयोग सुरक्षा और निगरानी के लिए लाभकारी है, लेकिन इसके दुरुपयोग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में ड्रोन संचालकों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

👉 यह कदम पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *