सिद्धार्थनगर। आगामी त्यौहार बारावफात के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।
अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, भीड़ नियंत्रण की रणनीति तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह पूर्वाभ्यास त्यौहार के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक होगा।
