थाना मोहाना पुलिस द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर ककरहवां स्थित सीमा शुल्क इकाई ककरहवां पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में SSB ककरहवां सीमा शुल्क इकाई ककरहवां नेपाल पुलिस, APF नेपाल और IB के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तस्करी रोकने के उपायों पर चर्चा करना तथा दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था अधिकारियों ने आपसी तालमेल और सूचना साझा करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर थाने मोहाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गोष्ठियों से सीमा सुरक्षा में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
संबंधित अधिकारियों ने आगे बताया कि भविष्य में इस तरह के सामूहिक निरीक्षण और बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि सीमा पार अपराध और तस्करी की घटनाओं को रोका जा सके।
