सिद्धार्थनगर आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनपदीय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। आगामी त्यौहार बारावफात नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा एवं अनन्त चतुर्दशी को सकुशल सम्पन्न कराने जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ• राजा गणपति आर• एवं पुलिस अधीक्षक डा•अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहारों के दौरान मेला जुलूस एवं धार्मिक आयोजन प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही सम्पन्न कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा सफाई पेयजल और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अराजकता व उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति-व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग की महत्ता पर जोर दिया।

बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे त्यौहारों को शांति और आपसी भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराएंगे

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *