मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

लखनऊ सिद्धार्थनगर :

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ से वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है और योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

सिद्धार्थनगर जनपद में भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान डुमरियागंज के सांसद श्री जगदंम्बिका पाल कपिलवस्तु के विधायक श्री श्याम धनी राही तथा शोहरतगढ़ के विधायक श्री विनय वर्मा मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नई नियुक्तियां प्रदेश के विकास की दिशा में सार्थक कदम हैं और इससे जनपद समेत प्रदेशभर के स्वास्थ्य व पोषण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *