सिद्धार्थनगर चिकित्सक की मनमानी पर सख़्ती मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी बर्खास्तगी की संस्तुति

सिद्धार्थनगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर के अधीन तैनात एक चिकित्सक द्वारा अनाधिकृत रूप से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई है।

सीएमओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित चिकित्सक को एक माह का नोटिस निर्गत कर दिया है तथा नियमानुसार बर्खास्त किये जाने के निर्देश जारी किये हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवाओं में लापरवाही एवं मनमानी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *