लखनऊ :
उत्तर प्रदेश के मा• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ पर बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति-2025 (UP-ECMP-2025) के अमल पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण Presentation दिया गया।
बैठक में प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की संभावनाओं, निवेश को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीति के तेज और पारदर्शी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मेक इन इंडिया डिजिटल इंडिया के विज़न को साकार करने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर सिंगल विंडो क्लीयरेंस तथा लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराते हुए प्रदेश को इस क्षेत्र में राष्ट्रीय अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
इस दौरान उद्योग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नीति के मुख्य बिंदुओं पर जानकारी दी और आने वाले वर्षों में निवेश, रोजगार एवं निर्यात वृद्धि के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।
