सिद्धार्थनगर: थाना चिलिहिया पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 13: अगस्त 2025: डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर थाना चिलीहिया पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कृष्ण मुरारी पुत्र स्वर्गीय रामविलास निवासी धेनसा नानकार थाना चिलीहिया जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त को ग्राम अहीरौला पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई थाना चिलीहिया पुलिस की सतर्कता और पीएस सिद्धार्थनगर के मार्गदर्शन में की गई।

मुकदमा संख्या 316/5 B N S 3/7 के तहत आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *