राम मंदिर की वजह से UP में पर्यटकों का टूटा रिकॉर्ड जानिए कितने श्रद्धालु आए अयोध्या।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आंकड़ों ने इस बात का प्रमाण दिया है।

कितने आए श्रद्धालु ।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 64.90 करोड़ पर्यटक आए। जबकि 2023 में कुल 48 करोड़ पर्यटकों का आना हुआ था।

राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में साल 2023 की तुलना में साल 2024 में लगभग 17 करोड़ की बढ़त दर्ज की गई है।

राम मन्दिर अयोध्या
अयोध्या श्री राम छायाचित्र.

पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई है।

खास बात यह है कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी यूपी का आकर्षण बढ़ा है। एक साल में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 7 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Share in Your Feed

2 thoughts on “राम मंदिर की वजह से UP में पर्यटकों का टूटा रिकॉर्ड जानिए कितने श्रद्धालु आए अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *