24 घंटे में सनसनीखेज हत्या का खुलासा पिता की हत्या कर शव को छिपाया बेटा-बहू गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर:थाना मोहाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्डपुर नं. 4 टोला निरंजनपुर में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर शव को ईंटों में छिपा देने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र और बहू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (बांस का डंडा) बरामद कर लिया है।

घटना 6 अगस्त की सुबह सामने आई, जब गांव के ही ब्रिकफिल्ड भट्ठे के पास एक बुजुर्ग सुकई गौड़ उम्र 75 वर्ष का शव ईंटों के नीचे छिपा हुआ पाया गया। सूचना पर पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी विवरण के अनुसार मृतक के पुत्र योगेन्द्र गौड़ द्वारा अपने पिता के जमीन बेचने की आदत और शराब सेवन को लेकर लगातार पारिवारिक विवाद चल रहा था। पूछताछ में योगेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी किसलावती के साथ मिलकर रात में भट्ठे पर सो रहे अपने पिता पर डंडे से हमला कर गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में दोनों ने शव को घसीटकर ईंटों के नीचे छिपा दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. योगेन्द्र पुत्र सुकई गौड़ उम्र 34 वर्ष।                          2. किसलावती पत्नी योगेंद्र 31 वर्ष बढ़पुर नंबर 4 टोल निरंजनपुर थाना मोहाना

बरामदगी:

हत्या में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डंडा (आला कत्ल)

पूछताछ में हुआ खुलासा:

योगेन्द्र ने बताया कि मृतक पिता द्वारा संपत्ति बेचने की बार-बार की कोशिश और शराब की लत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हत्या के बाद वह शव को सुबह नदी में फेंकने की योजना बना रहा था।

पुलिस टीम को मिली सफलता:

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में थाना मोहाना पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय व एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी ने किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में बनी संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मात्र 24 घंटे में मामले का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

टीम के प्रमुख सदस्य:

उ:नि0: रतीश चंचल पाण्डेय बिरेन्द्रर यादव मु: आ: राजीव शुक्ला दिलीप कुमार एसओजी आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी रोहित चौहान सत्येन्द्र यादव आरक्षी सौरभ कुमार रोहित यादव अरविन्द चौहान महिला आरक्षी रोमी तिवारी एसपी सिद्धार्थनगर ने पुलिस टीम की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए टीम को शीघ्र सम्मानित करने की बात कही है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *