सिद्धार्थनगर: नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर को उसके पारंपरिक और सुगंधित उत्पाद काला नमक चावल के लिए वर्ष 2024-25 में “एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP)” योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे।
इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को दिया गया, जिनके नेतृत्व में काला नमक चावल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई गई। उनके मार्गदर्शन में किसानों, एफपीओ और विभागीय समन्वय ने चावल की ब्रांडिंग में अहम भूमिका निभाई।
🔹 काला नमक चावल:
यह चावल सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों में सदियों से उगाया जा रहा है। अपनी खुशबू, स्वाद और औषधीय गुणों के कारण इसे “पूर्वांचल का काला सुगंधित सोना” कहा जाता है।
🔹 जिले की प्रेरक पहल:
कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से इस चावल को विदेशों तक पहुंचाया गया, जिससे स्थानीय उत्पाद को वैश्विक पहचान.
यह भी पढ़ें – छांगुर बाबा का काला सच: धर्मांतरण, बलात्कार, तस्करी के आरोप, पीड़िताओं ने खोली पोल
