धनुर्धर त्रिपाठी बने सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

समाचार विवरण: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से सवर्ण समाज के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के संस्थापक श्री गजेन्द्र त्रिपाठी एवं सह-संस्थापक ठाकुर श्री ओमप्रकाश सिंह की संयुक्त सहमति से श्री धनुर्धर त्रिपाठी को फाउंडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए की गई है।

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ( नियुक्ति पत्र )
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन (नियुक्ति पत्र)

धनुर्धर त्रिपाठी वर्तमान में मेन रोड खरंगाझार, पोस्ट टेल्को वर्क्स, थाना टेल्को, पश्चिमी घोड़ाबंधा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड (831004) में निवासरत हैं। उन्हें सवर्ण समाज की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज के हित में ठोस कार्य करेगा। नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों ने बधाइयां दी हैं।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *