शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर: शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा मे शोहरतगढ़ पुलिस ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सोमवार शाम कस्बे में प्रभावशाली फ्लैग-मार्च का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में किया यह फ्लैग मार्च न केवल सुरक्षा का संदेश लेकर आया, बल्कि आमजन मे भरोसे की भावना भी मजबूत हई।
इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुभाषयादव ने किया। यस आई विजयप्रताप यादव, हेड कांस्टेबल दिनेशयादव हेड कांस्टेबल शिवकांत, कांस्टेबल धर्मनाथ और पीएससी बल के जवानों ने पूरे कस्बे में मार्च किया। पुलिस बल की यह दृढ़ उपस्थित असामाजिक तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश थी।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की। कई लोगो ने कहा की पुलिस की सक्रियता और सजगता से वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने फ्लैग-मार्च के दौरान पुलिस का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने कहा जनता की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। हम हर परिस्थिति मे तत्पर हैं और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। इस तरह के फ्लैग-मार्च ना पुलिस की सतर्कता को दर्शाते हैं बल्कि समाज को यह भरोसा भी दिलाते हैं की पुलिस हर समय उनके साथ है।