भारत का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आयात पर पूर्ण प्रतिबंध, Pakistani जहाजों की नो एंट्री

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शनिवार को सभी डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में नया प्रावधान जोड़ा, जिसमें कहा गया, “पाकिस्तान से उत्पन्न या निर्यातित सभी वस्तुओं का आयात या पारगमन, चाहे वह स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या नहीं, निषिद्ध है।” यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लागू किया गया है।

इसके साथ ही, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर रोक लगा दी। भारतीय ध्वज वाले जहाजों को भी पाकिस्तान के बंदरगाहों में जाने से मना किया गया है। यह आदेश मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 1958 की धारा 411 के तहत जारी किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय संपत्तियों, कार्गो और बंदरगाह ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह कदम 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाइयों का हिस्सा है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

Also Read : पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त एक्शन: पाकिस्तान में जल और दवा संकट की आशंका

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *