लखनऊ में नवविवाहिता की हत्या: दहेज के लिए ससुराल वालों पर आरोप

लखनऊ,उत्तर प्रदेशः  लखनऊ के तालकटोरा इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे पीट-पीटकर मार डाला। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती के गले और शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतका की पहचान उपासना सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता ने बताया कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर उसे परेशान करते थे। विवाद के बाद समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना लखनऊ में बढ़ते अपराधों पर सवाल उठा रही है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *