ईरान में महिलाओं का बढ़ता आक्रोश, नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की चेतावनी

Share in Your Feed

तेहरान: ईरान में महिलाओं के बीच इस्लामिक शासन और कड़े कानूनों को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। अनिवार्य बुर्का, हिजाब और शरिया कानूनों के खिलाफ लोग मुखर हो रहे हैं। इस बीच नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान भले ही बाहरी युद्ध से बच जाए, लेकिन यहां की महिलाएं इस्लामी गणराज्य को उखाड़ फेंकेंगी।

महिलाओं पर लागू किए गए सख्त नियमों और नैतिकता पुलिस की बर्बरता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े विरोध प्रदर्शन हुए हैं। महसा अमीनी की मौत के बाद महिलाओं का आक्रोश और बढ़ गया है। नरगिस मोहम्मदी ने कहा कि ईरान में महिलाओं की आजादी पर जो बंदिशें लगाई जा रही हैं, उनके खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

सरकार की सख्ती के बावजूद महिलाएं अब बिना हिजाब सार्वजनिक स्थानों पर दिखने लगी हैं और बदलाव की मांग कर रही हैं। यह विद्रोह ईरान के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है और आने वाले समय में शासन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।


Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *