विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर रोज़ ऑब्जर्वर की बैठक सम्पन्न
सिद्धार्थनगर: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोज़ ऑब्जर्वर संयुक्त सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार श्री कुणाल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन भी उपस्थित रहे।
बैठक में रोज़ ऑब्जर्वर श्री कुणाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके द्वारा नियुक्त बीएलए Booth Level Agents की स्थिति और कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम अब तक जुड़ नहीं पाया है उनसे संपर्क कर एस आई आर फॉर्म भरवाया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।
सिद्धार्थनगर जनपद में कुल 2186 पोलिंग बूथ और कुल मतदाता 1961872 हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बूथों की मैपिंग शेष है उन सभी की मैपिंग शीघ्र कराकर डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं रोज़ ऑब्जर्वर का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देश निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे तथा अभियान को सफल बनाने में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
बैठक में अपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल एडीएम वि/रा गौरव श्रीवास्तव एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश सभी उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र बांसी बीडीओ कृतिका अवस्थी नौगढ़ बीडीओ सर्वेश मोहन शोहरतगढ़ बीडीओ चन्द्र भूषण तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
