ग्राम पंचायत जगरगठिया में सचिव संदीप सरोज ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं चौपाल में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ :

शोहरतगढ़ विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जगर गठिया में आज ग्रामीण समस्याओं के समाधान हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव संदीप सरोज ने की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

इस दौरान सचिव संदीप सरोज ने वृद्धावस्था विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना व्यक्तिगत शौचालय निर्माण गरीब कल्याण योजना सहित अनेक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पात्र लाभार्थियों को इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिला विकास संस्थान से ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि वे अपने गांव में बाल विवाह जैसी प्रथाओं का विरोध करेंगे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय कुमार मिश्रा रोजगार सेवक सुभाष चंद आरबीआई प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला ब्लॉक ऑफिसर अमन शर्मा राजन मोनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर सचिव द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

अर्जुन कुमार अग्रहरी संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *