पेट्रोल डीजल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त कमी से किया इंकार फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर : जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहों के संबंध में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

प्रशासन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और न ही उसे सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करें।

यह भी अवगत कराया गया है कि यदि किसी पेट्रोल पंप पर अस्थायी रूप से ईंधन की कमी (ड्राई होने) की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित कंपनियों के उच्चाधिकारियों से समन्वय कर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर झूठी सूचना या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही

कालाबाजारी की नियत से पेट्रोल/डीजल का अवैध भंडारण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *