सिद्धार्थनगर 9 मार्च 2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में साइबर अपराध से निपटने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साइबर थाना सेल में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों तथा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की जांच और रोकथाम के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान एवं कौशल से अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना है ताकि वे साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष साइबर सेल तथा जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
