मुख्य आरक्षी गिरीश चंद पांडेय का हार्ट अटैक से निधन पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर : जनपद के थाना इटवा क्षेत्र स्थित शाहपुर चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी गिरीश चंद पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत खराब होने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके निधन की सूचना मिलने पर पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत मुख्य आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा पुलिस परिवार दिवंगत आरक्षी के शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 🙏

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *