महराजगंज। निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जहदा में बापू शताब्दी इंटर कॉलेज के समीप स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार, 8 मार्च 2026 को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ बड़े ही धार्मिक उत्साह श्रद्धा, आस्था, धूम-धाम और गाजे-बाजे के साथ किया गया। महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और ग्रामीणों में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।

महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा (पग यात्रा) के साथ हुई, जिसमें गांव की महिलाएं, पुरुष, बच्चे तथा कुंवारी कन्याएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा को भव्य और दिव्य रूप प्रदान किया।

कलश यात्रा जहदा ग्राम सभा से प्रारंभ होकर कटहरी बाजार, पकड़ी भारतखंड और श्रीनगर होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं नहर तक पहुंचीं, जहां उन्होंने कलश में जल भरकर पुनः यात्रा के साथ जहदा ग्राम सभा वापस पहुंचकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
कलश यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
यात्रा के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए कलश यात्रा में शामिल यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की और रास्ते में पानी वितरण किया। ग्रामीणों के सहयोग, श्रद्धालुओं की सहभागिता और आयोजकों के प्रयास से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक
लाइव24इंडियान्यूज रिपोर्टर जितेंद्र चौबे
