महराजगंज जिले में प्रशासन ने सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार अब किसी भी पेट्रोल पंप से डिब्बे, बोतल, कंटेनर या किसी अन्य पात्र में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल की आपूर्ति केवल दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहनों के ईंधन टैंक में ही की जाएगी। सभी पंप संचालकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण या जांच के दौरान किसी पेट्रोल पंप पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ लाइसेंसिंग शर्तों और मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेट्रोल के संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
#Maharajganj #महराजगंज #घुघली #Petrol #Diesel
लाइव24इंडियान्यूज रिपोर्टर जितेंद्र चौबे
