जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के 3500 लंबित प्रकरणों पर नाराजगी 15 दिन में निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर 21 फरवरी 2026: शासन की मंशा के अनुरूप तहसील नौगढ़ में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में राजस्व विकास शिक्षा पूर्ति समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। राजस्व एवं अन्य विभागीय प्रकरणों की सुनवाई जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य द्वारा की गई जबकि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने पूर्व समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि भूमि विवादों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने आई जी आरएस एवं तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया और स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र रजिस्टर के निरीक्षण में 2500 जन्म एवं 1000 मृत्यु प्रमाणपत्र के प्रकरण लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी तथा 15 दिवस में निस्तारण के निर्देश दिए।

येसमाधान दिवस में कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें राजस्व के 30 पुलिस के 4 नगर पालिका के 1 विकास के 1 मनरेगा के 2 स्वास्थ्य के 1 तथा बाल विकास के 2 मामले शामिल रहे। जिलाधिकारी ने राजस्व के 6 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष मामलों को तीन दिवस के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी डीडीओ राजमणि वर्मा डीसी मनरेगा संदीप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *